बारात से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

बेतिया। बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा तुरहा टोली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पड़ोस के तीन लोगों पर घर में घुसकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक विकास कुमार (20) गुरुवार की रात गौनाहा बाजार से फेकू साह के बेटे की बारात में मोर बेलवा गांव गया था। बारात के दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। बारात से लौटने के बाद विकास दूसरे पक्ष के लोगों को गाली देने लगा, जिस पर आसपास के लोगों ने उसे समझाकर शांत कराया। परिजनों के अनुसार, रात करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाले राजेश पांडे, उनके पुत्र अंकित कुमार और आदित्य कुमार घर में घुस आए और विकास का गला काले गमछे से कसकर हत्या कर द घटना के समय घर में केवल छोटे बच्चे मौजूद थे, जबकि पड़ोसी सो रहे थे।

मृतक की बहन नीतू कुमारी ने बताया कि बारात में हुई मारपीट में उसके तीनों भाई घायल हुए थे, जिनमें छोटे भाई विकास की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भाइयों का इलाज गौनाहा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप सिंह, एफएसएल टीम और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।मृतक के पिता प्रभु साह मजदूरी के सिलसिले में दो माह पूर्व चंडीगढ़ गए हुए हैं, जबकि उसकी मां कलावती देवी एक शादी समारोह में चनपटिया गई थीं। इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पड़ोस के रहने वाले राजेश पांडे और उनके पुत्र अंकित कुमार एवं आदित्य कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA