Home अंतरराष्ट्रीय चोट के कारण बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए...

चोट के कारण बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर

200
0
Babar Azam ruled out of the first Test against Bangladesh due to injury

मीरपुर। पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि खबर आई है कि टीम के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाला पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। बाबर गुरुवार को अपने बाएं घुटने का स्कैन करवाने के लिए ट्रेनिंग छोड़कर चले गए थे, और बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने बताया कि यह दाएं हाथ का बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएगा।

पीसीबी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम बाएं घुटने में चोट के कारण बंगलादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टीम का मेडिकल पैनल फिलहाल उनकी स्थिति का आकलन कर रहा है। आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। आईसीसी के अनुसार, बाबर ने हाल ही में हुई पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर ली थी; वह इस लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और कप्तान के तौर पर पेशावर ज़ल्मी को खिताब भी दिलाया।

GNSU Admission Open 2026

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाबर इस सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच खेल पाएंगे या नहीं। यह दूसरा टेस्ट मैच सिलहट में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 16 मई को होनी है। पाकिस्तान फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। शीर्ष दो टीमों की दौड़ में बने रहने के लिए उसे बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इन मैचों में दो सकारात्मक परिणामों की तलाश होगी। पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अज़ान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाज़ी घोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन अफरीदी।