फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उप जिलाधिकारी खागा अभिनित कुमार ने गुरुवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष के रहने वाले दुर्गेश (30) ,कमलेश (18) और मोतीलाल (20) एक ही बाइक पर सवार होकर खागा थाना क्षेत्र के कलना का पुरवा में एक तिलक समारोह में गए थे । जहां से वह देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम ऐराया मस्याफ के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। इस हादसे में दूसरी बाइक पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले रामू (40) और अरविंद (26) के अलावा दुर्गेश,कमलेश और मोतीलाल घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल ले गए जहां पर दुर्गेश कमलेश मोतीलाल और अरविंद को अमृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल रामू का इलाज अस्पताल में चल रहा है।







