Home बिहार जेडीयू विधायक ने सांसद पप्पू यादव पर लगाए गंभीर आरोप

जेडीयू विधायक ने सांसद पप्पू यादव पर लगाए गंभीर आरोप

116
0
JDU MLA makes serious allegations against MP Pappu Yadav

पटना। पूर्णिया की सियासत में इस वक्त बड़ा सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। सांसद पप्पू यादव और जदयू विधायक पप्पू वर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जदयू विधायक पप्पू वर्मा ने सांसद पप्पू यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

विधायक पप्पू वर्मा ने आरोप लगाया है कि सांसद पप्पू यादव पटना समेत अपने संसदीय क्षेत्र के कई नामी-गिरामी अस्पतालों से हर महीने 5 से 10 लाख रुपये की कथित रूप से रंगदारी वसूली करते हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि पटना के पारस अस्पताल से भी सांसद द्वारा रंगदारी ली जाती है।

GNSU Admission Open 2026

गौरतलब है कि हाल ही में नीट छात्र की मौत को लेकर सांसद पप्पू यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच जदयू विधायक का यह बयान राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

पप्पू वर्मा ने अपने बयान में सांसद पप्पू यादव को लेकर बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें “भ्रष्ट” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, इन सभी आरोपों पर सांसद पप्पू यादव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस सियासी आरोप-प्रत्यारोप पर आगे क्या रुख सामने आता है।

GNSU Admission Open 2026