Home बिहार लोक शिकायत निवारण के तहत किया गया सुनवाई

लोक शिकायत निवारण के तहत किया गया सुनवाई

152
0
Hearing conducted under Public Grievance Redressal

सासाराम। लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 51 अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत 01 अपील आवेदन पर शनिवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार / सेवा प्राधिकार के रूप में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सासाराम -1, निदेशक डीआरडीए रोहतास, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, अवर निर्वाचन पदाधिकारी डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज आदि उपस्थित रहे।

वही मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् रोहतास, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम अन्य कारण से उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण उनसे संबंधित परिवाद पर सुनवाई नहीं किया जा सका। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया।

GNSU Admission Open 2026

सुनवाई के दौरान अंजनी कुमार, विश्वमोहन प्रसाद, बसंत चौधरी, आदित्य कुमार, रामायण सिंह, नितीश कुमार, शिव नारायण राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, बुटन राम, दिनेश्वर तिवारी, पारस चौरसिया एवं अन्य, दुर्गा प्रसाद, रामजी प्रसाद गुप्ता, राम अशीष राम, रामजी सिंह, संजय प्रताप तिवारी, दीपक कुमार, नन्द कुमार सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, ललन प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, संतोष कुमार, इन्द्रजीत कुमार, पूर्णवासी सिंह एवं ओम प्रकाश तिवारी के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।

GNSU Admission Open 2026