Home बिहार ‘BJP नीतीश को 5 साल नहीं रहने देगी’: राशिद अल्वी ने दी...

‘BJP नीतीश को 5 साल नहीं रहने देगी’: राशिद अल्वी ने दी महागठबंधन से जुड़ने की सलाह

207
0
Discord escalates in Lalu's family: After Rohini, three daughters also left the house, question- why is Lalu silent?

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक चौंकाने वाली राजनीतिक सलाह दी है। अल्वी का कहना है कि नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ मिलकर सरकार बनानी चाहिए, तभी वह पूरे पाँच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने आशंका जताई कि अगर बीजेपी, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना भी देती है, तो भी वह उन्हें पूरे पांच साल तक पद पर नहीं रहने देगी।

उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति का हवाला देते हुए बीजेपी की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर वो (बीजेपी) महाराष्ट्र में पूरी पार्टी तोड़ सकते हैं, तो दो-चार एमएलए को तोड़ना तो उनके लिए बच्चों का खेल है। इसलिए बीजेपी उन्हें 5 साल पूरे नहीं करने देगी। राशिद अल्वी ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि वे बीजेपी के मुकाबले एक बेहतर और मजबूत नेता हैं। उन्होंने गणित समझाते हुए नया समीकरण पेश किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सीटें 85, महागठबंधन की सीटें 35 मिलाकर 120 सीटें हो जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

अल्वी ने दावा किया कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं और लालू यादव उन्हें समर्थन देते हैं, तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी उनका समर्थन कर देगी, जिससे उनकी सरकार 125 सीटों के साथ आराम से पांच साल तक चल सकती है। कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि ताजा राजनीतिक परिस्थति में ज्यादा बेहतर होगा कि आप बीजेपी का साथ छोड़ दें, लालू के साथ आएं और मुख्यमंत्री बने और 5 साल तक सरकार चलाएं।

GNSU Admission Open 2026