Home बिहार वोटिंग से पहले NDA को बड़ा झटका, BJP विधायक ललन कुमार RJD...

वोटिंग से पहले NDA को बड़ा झटका, BJP विधायक ललन कुमार RJD में शामिल

273
0
Major blow to NDA ahead of voting, BJP MLA Lalan Kumar joins RJD

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को एक बड़ा झटका लगा है। भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक ललन कुमार ने बीजेपी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ललन कुमार ने बुधवार को ललन कुमार ने आधिकारिक तौर पर आरजेडी का दामन थाम लिया। उन्हें राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। ललन कुमार की इस दल-बदल का मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी ने उन्हें पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने उनके स्थान पर मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी में शामिल होने से पहले, ललन कुमार ने बीजेपी को अपना इस्तीफा भेजा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। ललन कुमार ने कहा-“मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है… लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।”

GNSU Admission Open 2026

राजद में शामिल होने के बाद, ललन कुमार ने तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वीमय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!” चुनाव से पहले ललन कुमार का यह कदम भागलपुर क्षेत्र के सियासी समीकरणों पर असर डाल सकता है।

GNSU Admission Open 2026