Railway official in CBI custody for taking bribe of Rs 1.70 lakh

वाराणसी: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बनारस रेल मंडल में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मंडल सामग्री प्रबंधक नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नितेश अग्रवाल पर फर्नीचर आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में 1.70 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई ने मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया।

GNSU Admission Open 2026


सीबीआई की टीम आरोपी अधिकारी से जुड़े कार्यालय, सरकारी आवास तथा अन्य ठिकानों पर भी जांच कर रही है। इसके अलावा अधिकारी एवं उनके परिजनों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में भ्रष्टाचार संबंधी मामलों के विरुद्ध सीबीआई पिछले कई महीनों से अभियान चला रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।