Home बिहार हाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में तीन की मौत,...

हाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में तीन की मौत, चार गंभीर

286
0
Tragic road accident in Hajipur: Three killed, four seriously injured in truck-car collision

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चैनल के एग्जिट पोल के लिए काम करने आए थे। जानकारी के अनुसार, जंदाहा की ओर से हाजीपुर जा रही लग्जरी कार ने सड़क किनारे गलत दिशा में खड़ी 16 पहिए वाली ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

GNSU Admission Open 2026

औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। खड़ी ट्रक में कार के टकराने से तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की पहचान हाजीपुर के चकुंडा उर्फ मिल्की गांव निवासी अरुण चौधरी की 28 वर्षीय पुत्री पुष्पा चौधरी, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी सरोज वर्मा की 26 वर्षीय पुत्री शालिनी वर्मा, उत्तर प्रदेश के सीतापुर के 24 वर्षीय कपिल कुमार, और समस्तीपुर जिले के मोहनपुर निवासी स्वर्गीय शिव बच्चन सिंह के 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।






GNSU Admission Open 2026