Home उत्तर प्रदेश Cold Storage Accident: हादसे के बाद मची लूट—स्कूटी, बाइक और ठेलों पर...

Cold Storage Accident: हादसे के बाद मची लूट—स्कूटी, बाइक और ठेलों पर आलू-सरिया ले उड़े लोग, दूर-दराज से भी पहुंचे लोग

288
0
**Cold Storage Accident: हादसे के बाद मची लूट—स्कूटी, बाइक और ठेलों पर आलू-सरिया ले उड़े लोग, दूर-दराज से भी पहुंचे लोग**

 प्रयागराज :प्रयागराज के फाफामऊ स्थित चंदापुर गांव में हुए कोल्ड स्टोर हादसे के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। हादसे के दूसरे दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन इसी बीच मलबे को लेकर लूट जैसी स्थिति देखने को मिली। घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बेला कछार में जब मलबा फेंके जाने की खबर फैली, तो आसपास के साथ दूर-दराज के गांवों से भी लोग वहां पहुंच गए।

मौके पर अजीब नजारा देखने को मिला, जहां लोग स्कूटी, बाइक और ठेलों पर आलू, सरिया और ईंट लादकर ले जाते नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ आलू लेने वालों की रही। देखते ही देखते यह जगह अस्थायी बाजार में बदल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ व्यापारी भी इस भीड़ में शामिल हो गए, जो यहां से आलू ले जाकर बाजार में बेच रहे हैं।इस हादसे में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने हाल ही में अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोर में जमा किया था, उनका पूरा आलू मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। कई किसानों के सैकड़ों बोरी आलू नष्ट हो गए, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

GNSU Admission Open 2026

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के मुख्य आरोपी अंसार अहमद, उनके बेटे और भतीजे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और सभी कोल्ड स्टोरेज की जांच के निर्देश दिए।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।