Home बिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिला पेंशन की राशि

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिला पेंशन की राशि

425
0
The beneficiaries of the Social Security Pension Scheme received the amount of pension

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुधवार को सभी छः प्रकार की पेंशन की बढ़ी हुई दर को अगस्त माह का पेंशन की राशि का डी.बी.टी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास की उपस्थिति में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें 150 लाभार्थी शामिल हुए। सभी पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री के द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम को टीवी के माध्यम से लाइव देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह। ने कहा कि बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास’ पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गो को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगजनों को दी जा रही पेंशन की राशि को जून, 2025 से 400 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1100 रूपये प्रतिमाह किया गया हैं। अभी पेंशनधारियों को अगस्त महीने की बढ़ी हुई राशि का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026