Home बिहार पूजा से लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर...

पूजा से लौट रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

58
0
Shahrukh surprised everyone by posting a video with Rani Mukherjee, said- years old wish has finally come true

मुजफ्फरपुर: गरहां ओपी इलाके के पटियासा एनएच-57 पर पिकअप की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसको लेकर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया।

पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान बोचहां थाना के बलिया इंद्रजीत के गनौर राम की पत्नी शैल देवी देवी (55) के रूप में हुई है। उनका बेटा राजेश राम ने बताया कि मां कांटी छिन्नमस्तिका मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी।

GNSU Admission Open 2026

इसी दौरान पटियासा में पिकअप के चालक ने उनकी मां को ठोकर मार दिया। इसमें वह घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए महिला को एसकेएमसीएच लाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एसकेएमसीएच ओपीध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजन का फर्दब्यान दर्ज कर संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

GNSU Admission Open 2026