एशियाई खेल: भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया
Asian Games: India beat South Korea 63-31

आइची-नागोया। भारत ने 2026 एशियाई खेलों की पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ‘ए’ के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने अपना अजेय अभियान जारी रखा।

टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में कप्तान सुनील कुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। भारत की रेडिंग यूनिट ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 38 आउट पॉइंट हासिल किए, जबकि मजबूत डिफेंस ने कई सफल टैकल कर दक्षिण कोरिया के रेडर्स को लगातार दबाव में रखा।

GNSU Admission Open 2026

भारत ने पहले हाफ में ही 34-14 की बढ़त बना ली थी। इस दौरान भारतीय टीम ने 23 आउट पॉइंट, सात बोनस पॉइंट और दो ऑल-आउट हासिल किए। दक्षिण कोरिया के रेडर्स भारतीय डिफेंस के सामने संघर्ष करते रहे और पहले हाफ में केवल 10 टच पॉइंट जुटा सके।

दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय बढ़त को कम नहीं कर सका। भारत ने दूसरे हाफ में 29 अंक और जोड़े तथा एक और ऑल-आउट हासिल किया। भारतीय टीम के कुल बोनस पॉइंट 17 रहे।

भारत ने इससे पहले ग्रुप ‘ए’ के अपने शुरुआती मुकाबले में मेजबान जापान को हराया था। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अब अपने अगले ग्रुप मुकाबले में बंगलादेश का सामना करेगी।