Home बिहार बिहार मिलिट्री पुलिस की एम्बुलेंस यूनिट पर गंभीर आरोप, होमगार्ड अभ्यर्थी से...

बिहार मिलिट्री पुलिस की एम्बुलेंस यूनिट पर गंभीर आरोप, होमगार्ड अभ्यर्थी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया

372
0
Serious allegations against the ambulance unit of Bihar Military Police, case of gang rape of a Home Guard candidate comes to light

गया: बिहार में होमगार्ड बहाली में आई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया थाना स्थित बीएमपी परिसर में चल रहा होमगार्ड बहाली में शामिल होने आयी गया जिले की एक युवती के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एंबुलेंस चालक कोच प्रखंड के उतरैन गांव के विनय कुमार और प्रतिनियुक्ति तकनीशियन नालंदा जिले के तेल्हारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच भी कराई गई है। गुरुवार को होमगार्ड बहाली के दौरान शारीरिक परीक्षा देते समय एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए बीएमपी परिसर में तैनात एंबुलेंस से अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने के बाद जब युवती को होश आया तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों को दी।

GNSU Admission Open 2026

युवती ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उसके साथ दुराचार किया। चिकित्सकों की सूचना पर मेडिकल टीम का गठन कर युवती की जांच कराई गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की पहचान कर आरोपी ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया तथा मेडिकल जांच कराई गई है। बोधगया थाने में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।




GNSU Admission Open 2026