Home बिहार शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

497
0
Farewell cum felicitation ceremony organized for teachers

रोहतास। शिवसागर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय गडुरा में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने किया एवं संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक संतोष कुमार पाण्डेय के द्वारा की गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (शिवसागर) राजेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत कोनार के मुखिया श्रीमती इंद्रावती देवी, वरिष्ठ समाज सेवी विनोद सिंह, वरिष्ठ शिक्षाविद धीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रिंकू कुमारी, शिक्षक हरिओम स्वामी, शिक्षक दयाशंकर सिंह के दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित होने के पश्चात उनके विदाई में यह सम्मान समारोह आयोजित की गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में शिक्षिका रिंकू कुमारी का अहम योगदान रहा है। यह एक कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्यालय के पठन पाठन हेतु समर्पित शिक्षिका रहीं हैं। शिक्षक दयाशंकर सिंह एवं शिक्षक हरिओम स्वामी द्वारा भी विद्यालय में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया गया जिससे विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और बेहतर किया जा सका है।

GNSU Admission Open 2026

सभी अतिथियों ने बारी-बारी से इन तीनों स्थानांतरित शिक्षकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की बात कही। स्थानांतरित शिक्षकों को पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से भावपूर्ण विदाई एवं सम्मान दिया गया। सभी ने स्थानांतरित शिक्षकों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह को समाप्त किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार, चंदन कुमार, संजना कुमारी गुप्ता, सरोज कुमार, आकाशदीप, विभा कुमारी, रुखसाना परवीन, सीमा शुक्ला एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

GNSU Admission Open 2026