बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान
Voting for 8 seats of Bihar Legislative Council on October 23

पटना। बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है।

चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होगी।

इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।