3 killed, over a dozen injured in truck-bus collision

कैमूर। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नशेज के पास एनएच 19 पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। वही तीनों मृतकों के शव को पंचनामा करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 75 लोग सवार थे। उक्त बस जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी।

तभी नसेज के पास यह घटना हो गई। मृतकों में वाराणसी जिला के थाना चितई पुर निवासी दीपक पटेल की 9 वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भुलनपुर निवासी अरुण कुमार की पत्नी आभा रानी शामिल है। जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बस में मौजूद यात्री बुद्धि सागर पांडे ने बताया कि बस जमशेदपुर से वाराणसी जा रहे थी। बस एक होटल के पास चाय पीकर लगभग 3 किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि दूसरे लेन से ट्रक डिवाइडर फांदते हुए बस वाली लेन में आकर बस में टक्कर मार दिया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वही कुदरा थाना के एएसआई बी उपाध्याय ने बताया बस और ट्रक की टक्कर हुई है जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हुई है। कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक रॉन्ग साइड से आकर बस में टक्कर मार दिया है जिससे यह घटना हुई है। ट्रक को जप्त कर लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया है।