CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल में पहले दिन भारतीय टीमों का दबदबा, विदेशी टीमें भी हारीं
Indian teams dominate on the first day of CBSE National Girls Basketball Championships, even foreign teams lose

जमुहार। नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के तत्वावधान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 के पहले दिन कई मुकाबलों में भारतीय टीमों ने विदेशी टीमों को शिकस्त दी। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

14 वर्ष बालिका वर्ग में श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने डीएवी पब्लिक स्कूल, लुधियाना को 46-20 से हराया। राजा गिरी पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर को 20-6 से मात दी। ग्रुप डी में विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, उल्लाल, बेंगलुरु ने इंडियन स्कूल मस्कट, ओमान को 21-10 से हराया। वहीं मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कुरुक ने विद्याज्ञान स्कूल, सुरैंचा, सिंधौली को कड़े मुकाबले में 19-16 से पराजित किया।

GNSU Admission Open 2026

ग्रुप सी के एक अन्य मुकाबले में सनफ्लावर वेदिक स्कूल, मेढ़ल ने पतंजलि ऋषिकुल, तेलारगंज, प्रयाग को 23-8 से शिकस्त दी।

17 वर्ष बालिका वर्ग में ग्रुप सी के मुकाबले में सीक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ ने डीपीएस राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ को 37-30 से हराया। वहीं पतंजलि ऋषिकुल, तेलियागंज, प्रयाग ने राजगीरी पब्लिक स्कूल, कतर को 23-9 से पराजित किया।

पूल डी में राजा गिरी पब्लिक स्कूल, एर्नाकुलम ने श्री विद्यालय, केरल को 38-11 से हराया। डॉ. कलमाड़ी शामराव उच्च विद्यालय, पुणे ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, शारजाह को 38-16 से शिकस्त दी।

19 वर्ष बालिका वर्ग में ग्रुप ए के मुकाबले में आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर ने गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बारवंशी, सोनीपत को 71-23 के बड़े अंतर से हराया। अपेक्स पब्लिक स्कूल, बुराड़ी, दिल्ली ने मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ को 50-38 से मात दी।

ग्रुप डी में पूर्वांचल विद्या निकेतन, कानपुर ने दारातास्सलाम इंटरनेशनल डीपीएस स्कूल, रियाद को 30-10 से हराया। वहीं संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी, वाराणसी ने आरएमएस उच्च विद्यालय, खुटाडीह, जमशेदपुर को 26-12 से पराजित किया।

पहले दिन के मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। कोच और टीम सहयोगी अगले मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों की तैयारी में जुट गए हैं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से आई टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।