Home बिहार बिहार में मौसम का कहर! 20 जिलों में तेज आंधी, बारिश और...

बिहार में मौसम का कहर! 20 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

14
0
Weather havoc in Bihar! Alert issued for strong winds, rain, and lightning strikes across 20 districts.

पटना : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत कई जगहों पर तेज हवा ने लोगों को उमस भर्ती से राहत जरूर दिलाई है लेकिन सभी बारिश का इंतजार अब तक कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह बिहार के 20 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन जिलों के कई इलाकों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने अरवल, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पटना, वैशाली पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, भोजपुर, मधुबनी, सहरसा, लखीसराय, शिवहर, शेखपुरा, सीतामढ़ी और सीवान शामिल हैं। कई जिलों के अधिकांश प्रखंडों में आंधी और बारिश के आसार जताए गए हैं। पटना जिले के बख्तियारपुर, फतुहा, मनेर, मोकामा, बाढ़, पालीगंज, मसौढ़ी, धनरुआ, पुनपुन समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

GNSU Admission Open 2026

वहीं पूर्वी चंपारण, मधुबनी, नालंदा और सीतामढ़ी के लगभग सभी प्रखंडों को अलर्ट के दायरे में रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के भवन में रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम करने से बचें। विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।