Home बिहार कारगिल वीर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का गौरव, आयुष झा बने...

कारगिल वीर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का गौरव, आयुष झा बने फ्लाइंग ऑफिसर

27
0
Son of Kargil hero brings pride to Bihar; Ayush Jha becomes a Flying Officer.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के लाल आयुष झा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आपको बता दें कि इनके पिता कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके हैं। आयुष ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयुष झा जिले के गायघाट प्रखंड के जहांगीरपुर गांव के रहने वाले हैं। हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

परेड के दौरान देशभर से चयनित युवा अधिकारियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी नई जिम्मेदारियों की शुरुआत की। आयुष ने कहा कि देश की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। देश सेवा का जज्बा आयुष को अपने परिवार से विरासत में मिला है। वह ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जहां देश सेवा एक परंपरा रही है। उनके पिता रंधीर झा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और कारगिल युद्ध के दौरान भी देश की सेवा कर चुके हैं।

GNSU Admission Open 2026

बचपन से ही आयुष अपने पिता की वर्दी और सैन्य जीवन से प्रभावित रहे। उन्होंने कम उम्र में ही सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का लक्ष्य तय कर लिया था। आपको बता दें कि आयुष झा ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर वर्ष 2022 में उन्होंने एनडीए परीक्षा पास की। इसके बाद भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना साकार हुआ। आयुष की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र के लोग उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।