Home बिहार सारण में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

सारण में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

18
0
One person died in a road accident in Saran

छपरा: बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि रिविलगंज थाना क्षेत्र के पहिया गांव निवासी सुरेश राय(32) मोटरसाइकिल से श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रहा था, इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रेलवेब्रिज के चाहरदिवारी से टकरा गई,जिसके कारण वह रेलवेब्रिज से नीचे गिर गया।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। पटना जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026