Forest Minister visits Kaimur for the first time, reviews schemes

सासाराम: रोहतास जिलाधिकारी उदित कुमार सिंह ने नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम के साथ कादिरगंज समेत जलजमाव प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान इलाके में सात से आठ फीट तक पानी जमा हो जाता है और कई घरों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित होता है।

GNSU Admission Open 2026

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि इलाके से होकर गुजरने वाली कुदरा नदी के पुराने प्राकृतिक बहाव क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। इससे नदी का रास्ता बाधित होने के कारण बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।

डीएम ने बताया कि राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। टीम कुदरा नदी के पुराने बहाव क्षेत्र की मापी और सर्वे कर अतिक्रमण वाले हिस्सों को चिह्नित करेगी। इसके बाद संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

प्रशासन का लक्ष्य नदी के प्राकृतिक बहाव को अवरोधमुक्त कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था तैयार करना है। डीएम ने कहा कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।