Home राष्ट्रीय आलमबदी आजमी के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक

आलमबदी आजमी के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक

19
0
Akhilesh Yadav expressed deep grief over the demise of Alambadi Azmi.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता आलमबदी आजमी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


श्री यादव ने सोशल मीडिया पर जारी शोक संदेश में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निज़ामाबाद से लोकप्रिय विधायक जनाब आलमबदी साहब का इंतकाल अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। सपा अध्यक्ष ने आलमबदी आजमी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन समाजवादी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

GNSU Admission Open 2026


गौरतलब है कि आलमबदी आजमी का जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने 1953 में इस्लामिया कॉलेज, गोरखपुर से इंटरमीडिएट तथा 1956 में गोरखपुर के तकनीकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उन्होंने 1996 में पहली बार निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे और इसके बाद कई बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपने राजनीतिक जीवन में वह पांच बार विधायक निर्वाचित हुए। अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें क्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त था।