Home बिहार सारण में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत से पसरा मातम

सारण में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत से पसरा मातम

13
0
Tragic road accident in Saran, mourning spread due to the death of father and son

छपरा: बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में पिता-पुत्र की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर डुमरी गांव निवासी सोनू कुमार साह अपने पुत्र सिद्धार्थ कुमार (05) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान दिघवारा थाना क्षेत्र के मानपुर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में सिद्धार्थ कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि गम्भीर रूप से घायल सोनू कुमार साह को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

GNSU Admission Open 2026