Home बिहार सारण में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो मासूम...

सारण में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत

32
0
Tragic accident in Saran, two innocent children died after being hit by a train.

छपरा: बिहार के सारण जिले में छपरा-सिवान रेलखंड पर दाउदपुर स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दाउदपुर स्टेशन के निकट से गुजर रहे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर दो बच्चों के कटे हुए शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मृत बच्चों की उम्र लगभग चार से पांच वर्ष के बीच है।


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

GNSU Admission Open 2026