Home राष्ट्रीय वांगचुक प्रकरण पर खरगे का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जंतर-मंतर की...

वांगचुक प्रकरण पर खरगे का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जंतर-मंतर की घटना लोकतंत्र पर काला धब्बा

22
0
Kharge launched a scathing attack on the Centre over the Wangchuk incident, saying the Jantar Mantar incident was a black spot on democracy.

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उठाकर अस्पताल ले जाने की कार्रवाई पर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा जंतर मंतर पर जो हुआ वह लोकतंत्र और संविधान पर एक और काला धब्बा है।


श्री खरगे ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर जो हुआ, वह लोकतंत्र और संविधान पर एक और काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि चाहे माँ गंगा को बचाने के लिए 111 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे प्रो. जी. डी. अग्रवाल हों, हरियाणा की ओलंपिक महिला पहलवान हों, 750 आंदोलनकारी किसान, दलित-आदिवासी समुदाय या फिर पेपर लीक से प्रभावित छात्र और उनके परिजन, इस सरकार ने किसी की आवाज़ नहीं सुनी।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नजर में जो भी अपनी बात उठाता है, उसे “राष्ट्रविरोधी” या “परजीवी” करार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की यह प्रवृत्ति चिंताजनक है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि कोटा और देहरादून से “छात्रों की गूंज” की शुरुआत हो चुकी है और यह आवाज दिल्ली की दहलीज़ तक जरूर पहुँचेगी।


उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई। वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों का विरोध लगातार तेज हो रहा है और कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।