छपरा: बिहार में सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि स्टेशन रोड निवासी हरन राय(60)अपना ठेला लेकर भट्ठी मोड़ के पास खड़ा था। इस दौरान वहां से निकल रहे अनियंत्रित हाईवा चालक ने उसे अपने चपेट में ले लिया,जिसके कारण वह घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर हाईवा चालक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।







