Home अंतरराष्ट्रीय रूस का ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर बड़ा हमला, यूक्रेन के सैन्य...

रूस का ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर बड़ा हमला, यूक्रेन के सैन्य भंडार बने निशाना

22
0
Russia launches major attack on Odessa and Chernomorsk ports, targets Ukrainian military reserves

मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके सशस्त्र बलों ने ओडेसा क्षेत्र के ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर स्थित उन बुनियादी ढांचा सुविधाओं पर सटीक हवाई हमले किये, जिनका उपयोग यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य सामग्री के भंडारण और उतारने में किया जा रहा था।


रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमलों में यूक्रेनी सेना के लिए ईंधन एवं स्नेहक (फ्यूल एंड लुब्रिकेंट्स) के भंडारण स्थलों के अलावा मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी/ड्रोन) के उत्पादन और असेंबली केंद्रों को भी निशाना बनाया गया।

GNSU Admission Open 2026


मंत्रालय के अनुसार, चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर तैनात एक अग्निशमन नौका (फायरबोट) भी हमले की चपेट में आई है। यूक्रेन की ओर से हालांकि रूसी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।