Home राष्ट्रीय आईआईएम कोझिकोड ने कोच्चि में शुरू किया नया अर्बन लर्निंग सेंटर, उच्च...

आईआईएम कोझिकोड ने कोच्चि में शुरू किया नया अर्बन लर्निंग सेंटर, उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

23
0
IIM Kozhikode launches new Urban Learning Centre in Kochi, boosting higher education

कोच्चि: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड ने कलामास्सेरी में अपने नये कोच्चि परिसर का उद्घाटन किया है। यह शहरी शिक्षण केंद्र प्रौद्योगिकी आधारित प्रबंधन शिक्षा, कार्यकारी प्रशिक्षण, शोध और उद्योगों के साथ सहयोग को बढ़ावा देगा।


आईआईएम कोझिकोड के निदेशक प्रो. देबाशीष चटर्जी ने छह मंजिला परिसर का उद्घाटन करते हुए कहा कि 2026 में संस्थान की 30वीं वर्षगांठ से पहले यह एक नए अध्याय की शुरुआत है। समारोह में कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) के प्रबंध निदेशक लोकनाथ बेहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026


कोचीन विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित 40,000 वर्ग फुट में फैला यह परिसर केएमआरएल द्वारा विकसित किया गया है। इसमें स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक डिजिटल शिक्षण सुविधाएं, पुस्तकालय, कैफेटेरिया और छात्रों के लिए संवाद स्थल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।


संस्थान के अनुसार, यह केंद्र हाइब्रिड और ब्लेंडेड लर्निंग मॉडल को बढ़ावा देगा तथा छात्रों, शिक्षकों, उद्योग जगत और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर सहयोग सुनिश्चित करेगा।
प्रारंभिक चरण में यहां बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) और एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (ईपीजीपी) संचालित किये जाएंगे। भविष्य में कार्यकारी शिक्षा, विशेष पाठ्यक्रम, प्रबंधन विकास कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े नए कार्यक्रम भी शुरू किये जाएंगे।