Home राष्ट्रीय आजमगढ़ में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

21
0
Accused arrested for fatally attacking woman in Azamgarh

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी ने पूछताछ में महिला पर हमले की वारदात स्वीकार कर ली है। उन्होने बताया कि पवई थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर फरार हुए आरोपी सुजीत मौर्य को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से महिला का एकतरफा पीछा कर रहा था। 16 जुलाई की रात वह चोरी-छिपे महिला के घर में घुस गया और विरोध करने पर उसकी गर्दन व हाथ पर धारदार हथियार से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद उसके विरुद्ध थाना पवई में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खंडोरा अंडरपास के पास छिपा है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद उसने दोबारा तमंचा लोड करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।

GNSU Admission Open 2026


पूछताछ में आरोपी ने महिला पर हमले की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा 220 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस टीम पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने सहित विभिन्न धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।