वाराणसी: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी एवं मिर्जापुर आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:25 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 11:50 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी।
इसके बाद वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना होंगी, जहां अपराह्न वे विधिवत पूजा-अर्चना करेंगी। संध्या 6:25 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नमो घाट पहुंचेंगी और वहां से नौका के माध्यम से दशाश्वमेध घाट के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम 6:30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचने के बाद वह विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में शामिल होंगी।







