Home राष्ट्रीय बारां कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और पुलिस हाई...

बारां कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर

16
0
Baran Collectorate faces bomb threat, administration and police on high alert

बारां: राजस्थान में बारां में गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के दल मौके पर पहुंचे और कलेक्ट्रेट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट भवन को तत्काल खाली कराया गया और परिसर में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

GNSU Admission Open 2026


उल्लेखनीय है कि बारां जिला कलेक्टर कार्यालय को इस प्रकार की ई-मेल से धमकी पहले भी मिल चुकी है। इससे पहले तीन बार कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों से प्रशासनिक अमले की चिंता बढ़ी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की पहचान और सूचना के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।