
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की. बताया जा रहा है कि बैठक में चुनावी हार के कारणों पर गंभीर चर्चा की गई. पार्टी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन वजहों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके. बूथ स्तर के प्रदर्शन, वोटों के अंतर और चुनावी रणनीति की समीक्षा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की सक्रियता पर भी चर्चा हुई.
सूत्रों के अनुसार, बैठक में हर बूथ की रिपोर्ट पर नजर डाली गई. जिन इलाकों में पार्टी कमजोर रही, वहां के कारणों को समझने की कोशिश की गई. यह भी देखा गया कि प्रचार अभियान के दौरान उठाए गए मुद्दों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ा और किन क्षेत्रों में संगठन की पकड़ कमजोर रही माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है. बूथ मैनेजमेंट और मतदाताओं से बेहतर संपर्क को लेकर भी नए सिरे से योजना बनाई जा सकती है.






