Home बिहार बिहार मौसम अलर्ट: पटना समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान,...

बिहार मौसम अलर्ट: पटना समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान, 23 जून तक खराब रहेगा मौसम

267
0
Bihar weather alert: Heavy rain forecast in entire state including Patna, weather will remain bad till June 23

पटना : मानसून की बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से राहत दिला दी है। पटना समेत कई जिलों में बारिश में मौसम को सुहाना बना दिया है। कई घर में पंखे तक नहीं चल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कहा कि आज बिहार के सभी 38 जिले में तेज हव के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 जून और 21 जून पूरे बिहार में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 22 और 23 जून को भी पूरे बिहार भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं पश्चिमी चंपारण, सुपौल, पूर्णिया और अररिया में अति बारिश का अलर्ट का जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख आशीष कुमार ने बताया कि राज्य में मानसून 17 जून को प्रवेश किया था। महज दो दिनों में पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया। आगामी 48 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मानसूनी गतिविधियों के लिए परिस्थितियों अनुकूल बनी हुई है। इधर, किसानों को मौसम विभाग ने सलाह देते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

GNSU Admission Open 2026

खरीफ मक्का के लिए भूमि की तैयारी की सलाह दी जाती है। पिछले 24 घंटे में पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत 36 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रहा। पटना का तापमान 33.5 डिग्री, गया में 31 डिग्री, भागलपुर 28 डिग्री, पूर्णिया का 30.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर 32.2 डिग्री, दरभंगा 33.6 डिग्री, सुपौल 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  पिछले 24 घंटे में इमामगंज में 130.2 मिली, धोबी में 112.6 मिमी, बोधगया में 94.4 मिमी, आमस में 77 मिली, मानपुर में 73 मिली, शेरघाटी 71 मिमी, गुरुआ में 68.8 मिली, कौआकॉल में 120 मिमी, अकबरपुर में 111 मिमी, गोविंदपुर 88.6 मिमी स्थानों पर बारिश हुई।