Home राष्ट्रीय हरियाणा की शर्मिला ने राष्ट्रमंडल में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान;...

हरियाणा की शर्मिला ने राष्ट्रमंडल में गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान; सैनी ने दी बधाई

10
0
Haryana's Sharmila brings glory to the nation by winning gold at the Commonwealth Games; Saini congratulates her

पंचकूला: हरियाणा के रेवाड़ी की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियां लक्ष्य तय कर उसे संघर्ष और मेहनत के दम पर हासिल करना जानती हैं।


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि शर्मिला ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाया और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

GNSU Admission Open 2026


मुख्यमंत्री सैनी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पैरा एथलीट शिल्पा शायला को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी महिला सशक्तीकरण और अदम्य साहस की प्रेरणादायी मिसाल हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।