Home राष्ट्रीय एलएडीसी व्यवस्था के विरोध में वकीलों का आंदोलन तेज, बार एसोसिएशन के...

एलएडीसी व्यवस्था के विरोध में वकीलों का आंदोलन तेज, बार एसोसिएशन के साथ अहम बैठक आज

17
0
Lawyers' agitation against the LADC system intensifies, important meeting with the Bar Association today

चंडीगढ़: चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) व्यवस्था के विरोध में वकील पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन के साथ एक अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।


श्री चौहान ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न जिला अदालतों के वकील भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि एलएडीसी व्यवस्था के तहत जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन इससे बड़ी संख्या में सामान्य वकीलों, विशेषकर नए अधिवक्ताओं, को पर्याप्त मुकदमे नहीं मिल पा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने दावा किया कि यदि एक दिन में 100 जमानत याचिकाएं दायर होती हैं, तो उनमें से लगभग 90 मामलों की पैरवी एलएडीसी पैनल में शामिल वकील करते हैं। इससे अन्य वकीलों के सामने रोजगार और पेशेवर अवसरों का संकट पैदा हो रहा है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मुद्दे पर जल्द कोई उचित समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।