Home बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच सरकार ने चौकीदारों और दफ़ादारों की समस्यायों...

विधानसभा में हंगामे के बीच सरकार ने चौकीदारों और दफ़ादारों की समस्यायों पर विचार का दिया आश्वासन

166
0
Amid uproar in the Assembly, the government assured to look into the problems of watchmen and peons.

पटना। विधानसभा मे मंगलवार को सत्ता पक्ष और राजद के बीच तीखी नोकझोंक के बीच सरकार ने चौकीदारों तथा दफादारों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं के निदान पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की घोषणा की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक कुमार सर्वजीत ने राजधानी पटना में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले चौकीदारों तथा दफ़ादारों पर पुलिस लाठीचार्ज तथा अत्याचार का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार जन विरोध के प्रजातांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है। कुमार सर्वजीत के समर्थन में राजद विधायक भाई बीरेंद्र और अन्य विधायकों ने अपने अपने स्थान से शोरगुल मचाना शुरू किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसपर जवाब देने की मांग की तथा “लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी” का नारा लगाते हुए सदन की कार्यवाही अवरुद्ध करने की कोशिश की।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष यदि सरकार को चलने नही देगा तो चौकीदारों और दफ़ादारों की समस्या का समाधान कैसे निकलेगा। शोरशराबे के बीच हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब आपकी सरकार थी तो कोई काम किया नहीं और आज शोर मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके साथ दो-तीन साल रहने के बाद इसीलिए अलग हो गए थे। उन्होंने कहा कि इसी रवैये के चलते राजद के विधायकों की संख्या कम हो गई है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जनता ने 202 सीटें दी हैं। उन्होंने कहा कि राजद के समय लोग अपराधियों के डर से घर से बाहर नही निकलते थे,लेकिन अब प्रदेश में शांति है तथा बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है।

GNSU Admission Open 2026