Home बिहार बिहार में 4954 ANM की बहाली, नीतीश कुमार बोले—जनसेवा में न रखें...

बिहार में 4954 ANM की बहाली, नीतीश कुमार बोले—जनसेवा में न रखें कमी

48
0
4,954 ANMs reinstated in Bihar; Nitish Kumar says, "Don't let public service be lacking."

पटना: बिहार को 4954  सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) मिल चुके हैं। आज पटना के  शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री ने एएनएम विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन बिहार के स्वास्थ्य विभाग के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार के सतत प्रयासों से आज स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार गांव-गांव तक प्रभावी रूप से हो रहा है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ इलाज सुनिश्चित हो पा रहा है।

मंगल पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा की गई इस बड़ी नियुक्ति से स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 4954 एएनएम में से 4197 को स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में, 458 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) में तथा 299 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद राज्य में 2250 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र क्रियाशील हो जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। आज राज्य के 14,600 से अधिक गांवों और पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बहुत कम थी, वहीं अब हजारों मरीज हर महीने इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जो जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

GNSU Admission Open 2026