Home बिहार औरंगाबाद से लापता दो मासूम का तालाब में तैरते मिला शव

औरंगाबाद से लापता दो मासूम का तालाब में तैरते मिला शव

225
0
Bodies of two missing children from Aurangabad found floating in a pond

औरंगाबाद। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा टोला गांव के पास एक तालाब में डूबने से 5 वर्षीय वैष्णवी कुमारी और 3 वर्षीय रंजन कुमार की मौत हो गई। दोनों बच्चे नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सहजादपुर गांव निवासी विक्की सिंह का पुत्र एवम् पुत्री बताई का रही है, विक्की सिंह आज कई वर्षों से अपने ससुराल वरक्षिवीर में ही रह कर मजदूरी का कम करते थे, मृत मासूम के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दोनों बच्चे घर से लापता हो गए थे, जिसके बाद परीजनों ने काफी खोजबीन की और इसकी सूचना मदनपुर थाना को भी दिया गया था, बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में तैरते दो मासूमों का शव देखा। इसकी खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और तालाब पर सैकड़ों ग्रामीण का हुजूम उमड़ पड़ा और दोनों बच्चों की शव तालाब से बाहर निकला गया। बच्चों का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, मां पलक देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और उसके उपरांत शव परिजन को सौंप दिया गया है। और घटना की जांच की जा रही है। वही ग्रामीणों ने बताया कि विक्की सिंह पिछले सात महीनों से अपने ससुराल में रह रहे थे और आईसक्रीम बेचने का काम करते थे। घटना की सूचना पर मदनपुर के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद और समाजसेवी राकेश सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को संतावना दिलाते हुए मुआवजा का मांग किया है।

GNSU Admission Open 2026