बिहार STET का डमी एडमिट कार्ड कल होगा जारी
Bihar STET dummy admit card to be released tomorrow.

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी 25 सितंबर से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें किसी तरह की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन सुधार का अवसर भी मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 22 सितंबर को पूरी हो चुकी है। अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थी डमी एडमिट कार्ड में दर्ज अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण की जांच कर सकेंगे।

GNSU Admission Open 2026

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें सुधार की सुविधा 25 सितंबर से 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में अपना नाम, जन्मतिथि, विषय, श्रेणी समेत अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी जानकारी में गलती मिलने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सुधार करना होगा।

बोर्ड के अनुसार, सुधार के कारण यदि किसी अभ्यर्थी को अतिरिक्त परीक्षा शुल्क का भुगतान करना पड़ता है तो उसे भी 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा। अभ्यर्थी अपना डमी एडमिट कार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से STET के आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार STET 2026 की परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए तथा पेपर-2 कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए होगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे डमी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की समय रहते जांच कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।