कैमूर: जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली स्टेशन रोड में मंगलवार की रात्रि एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामल सामने आया है। घटना के बाद बुधवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने पुसौली स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचोबीच शव को रखकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग करते रहें। मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली निवासी रामनिवास गुप्ता के पुत्र राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है वही सड़क जाम की सूचना पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार साल बल के साथ पहुंचे। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, मोहनिया थानाध्यक्ष, कुदरा थानाध्यक्ष के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रही
आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे दिल्ली कोलकाता हाईवे पर पुसौली स्टेशन मोड़ के समीप शव को रखकर जाम रखा जिस वजह से एनएच 19 पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिली। इधर मौके पर पहुंचे डीएसपी ने लोगों को समझा बुझा कर मामला को शांत करवाया और आवागमन को सुचारू बनाया। वही घटना के3 संबध में मृतक के पिता रामनिवास गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात डीजे के समान के लिए उनके बेटे को फोन कर के बुलाया गया। उसके बाद से वह नहीं मौत
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि परिजन के अनुसार राजा को बुलाकर ले गए और मारपीट कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य अभियुक्त अभिषेक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिय छापेमारी की जा रही।







