SDM raids hotel, 6 detained including 4 women

सासाराम: रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित स्टेशन रोड के एक होटल में प्रशासन ने छापेमारी कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद होने की बात सामने आई है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में अनीश होटल में छापेमारी की गई। प्रशासन को होटल में संदिग्ध गतिविधियों और कथित अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम ने होटल के कमरों की जांच की, जहां कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।

GNSU Admission Open 2026

एसडीएम निलेश कुमार के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों की होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं थी और उनके पास पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिले। होटल में निर्धारित नियमों के पालन की भी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। जांच में यदि किसी तरह की अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।