Regional tensions impact Dubai tourism, with a 44% drop in foreign tourists.

दुबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का असर दुबई के पर्यटन कारोबार पर दिखाई देने लगा है। जनवरी से अगस्त 2026 के बीच दुबई पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2026 के पहले आठ महीनों में करीब 69.7 लाख विदेशी पर्यटक दुबई पहुंचे। इसके मुकाबले जनवरी-अगस्त 2025 में करीब 1.25 करोड़ पर्यटक दुबई आए थे। इस तरह एक साल में पर्यटकों की संख्या में करीब 56 लाख की कमी दर्ज हुई।

GNSU Admission Open 2026

दुबई मीडिया कार्यालय के अनुसार, फरवरी के बाद पहली बार पर्यटन से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। इससे पहले ये आंकड़े हर महीने जारी किए जाते थे। क्षेत्रीय तनाव के कारण उड़ान सेवाओं के प्रभावित होने और कई उड़ानों के रद्द होने से दुबई के पर्यटन क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में दुबई में रिकॉर्ड 1.96 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। दुबई प्रशासन अमीरात को सालभर आकर्षक पर्यटन स्थल बनाए रखने और इसे दुनिया के शीर्ष तीन पर्यटन केंद्रों में शामिल करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।

क्षेत्रीय तनाव के बीच उड़ान सेवाओं में व्यवधान के अलावा कुछ होटल भी मरम्मत और अन्य कार्यों के चलते बंद रहे। इन परिस्थितियों ने दुबई के पर्यटन उद्योग पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाया है।