Kharge and Rahul Gandhi wished the countrymen on Ganesh Chaturthi.

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव को जन-जन से जोड़कर इसे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एकता और जनजागरण का प्रभावी माध्यम बनाया था।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन की एकजुटता और सामूहिकता की भावना को हमेशा जीवंत रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देशवासियों से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

वहीं, राहुल गांधी ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि भगवान गणेश का यह शुभ पर्व सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करे और सुख-समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।