मुंबई: गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को महाराष्ट्र में अवकाश होने के कारण शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे। इस दौरान इक्विटी, मुद्रा समेत शेयर बाजार से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं हुआ।
कारोबारियों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के अवकाश के चलते अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कोई कामकाज नहीं हुआ। इसके अलावा शेयर बाजार के विभिन्न खंडों में भी सोमवार को ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रही।
बाजार प्रतिभागियों ने बताया कि मंगलवार से शेयर और मुद्रा बाजार में सामान्य कारोबार शुरू होगा।







