CM Bhajanlal Sharma offered prayers at Moti Dungri Ganesh Temple

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने भगवान गणेश से जो भी मनोकामनाएं की हैं, वे पूरी हों और सभी का जीवन सुखमय एवं खुशहाल बने।

GNSU Admission Open 2026

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की समृद्धि और लोगों के कल्याण के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की।