Home राष्ट्रीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले स्वतंत्र देव सिंह, ‘राष्ट्र की एकता...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बोले स्वतंत्र देव सिंह, ‘राष्ट्र की एकता और अखंडता मजबूत रखना हर भारतीय की जिम्मेदारी’

6
0
Swatantra Dev Singh said on Partition Horrors Memorial Day, 'It is the responsibility of every Indian to maintain the unity and integrity of the nation'

वाराणसी: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्किट हाउस सभागार में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए हर भारतीय को राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन इससे एक दिन पहले 14 अगस्त को देश का विभाजन हुआ। विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई और लाखों लोगों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी त्रासदी की स्मृति में हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है।

GNSU Admission Open 2026

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने भी लोगों से विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

इस दौरान सिंधी और पंजाबी समाज के कई लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में जे.पी. मेहता इंटर कॉलेज से सर्किट हाउस तक मौन जुलूस भी निकाला गया।