Home राष्ट्रीय कौशांबी में सड़क दुर्घटना, चार लोगों की मौत के बाद राहत-बचाव अभियान

कौशांबी में सड़क दुर्घटना, चार लोगों की मौत के बाद राहत-बचाव अभियान

10
0
Road accident in Kaushambi, rescue operation underway after four people died

कौशांबी: कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से चारपाई व्यवसायी पिकअप गाड़ी में चारपाई भर कर उन्नाव बेचने के लिए ले जा रहे थे, जैसे ही प्रयागराज कानपुर राष्ट्रीय मार्ग में त्रिलोकपुर गांव के पास कंगना होटल के सामने पहुंचे कि पिकअप का एक टायर पंचर हो गया। चालक पिकअप को सड़क के किनारे खड़ी कर टायर बदलने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन खड़ी पिकअप में टक्कर मार दिया।


इस दुर्घटना मे पिकअप गाड़ी में सवार सगे भाई साबिर और अकबर के अलावा अनवर और एहसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर ले गयी जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत्यु घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026