Home राष्ट्रीय काशी को आज विकास की बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

काशी को आज विकास की बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

45
0
काशी को आज विकास की बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

6300 करोड़ की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, नारी वंदन रैली में भी होंगे शामिल

वाराणसी। प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 28 अप्रैल को अपने दो दिवसीय दौरे पर Varanasi पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर काशी नगरी में उत्साह का माहौल है। इस दौरान वह काशीवासियों को विकास की बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री करीब 6300 करोड़ रुपये की लागत वाली 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।.इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, फ्लाईओवर, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से वाराणसी समेत पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही वह दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे क्षेत्रीय रेल संपर्क और मजबूत होगा। काशी आगमन पर प्रधानमंत्री Kashi Vishwanath Temple में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसे लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष सजावट और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नारी वंदन रैली में 40 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना प्रधानमंत्री आज आयोजित होने वाली ‘नारी वंदन रैली’ में भी शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 40 हजार महिलाओं के भाग लेने की संभावना है। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस रैली को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है. महिलाओं की बड़ी भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1500 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, जबकि एंटी ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय रहेगा। इसके अलावा क्यूआरटी और एटीएस की टीमें भी सुरक्षा मोर्चे पर तैनात रहेंगी। प्रशासन अलर्ट मोड पर प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है प्रधानमंत्री के इस दौरे से काशीवासियों को विकास की नई उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, यातायात व्यवस्था सुधरेगी और शहर की तस्वीर बदलेगी। पूरे शहर में प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

GNSU Admission Open 2026