Home अंतरराष्ट्रीय नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रयान टेन डोशेट को किया ‘हेड ऑफ क्रिकेट...

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रयान टेन डोशेट को किया ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ नियुक्त

20
0
Knight Riders Sports appoints Ryan ten Doeschate as Head of Cricket Strategy

कोलकाता: नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रयान टेन डोशेट को अपना ‘हेड ऑफ़ क्रिकेट स्ट्रैटेजी’ नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही रयान टेन डोशेट नाइट राइडर्स परिवार में एक नई भूमिका में लौट रहे हैं, जिसमें वे अपनी वेश्विक फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट स्ट्रैटेजी, टैलेंट की खोज और उनके विकास की देखरेख करेंगे। रयान टेन डोशेट अपनी नई भूमिका में, रयान नाइट राइडर्स नेटवर्क में स्काउटिंग, खिलाड़ियों की भर्ती, स्क्वाड प्लानिंग और परफॉर्मेंस के मूल्यांकन के लिए स्ट्रैटेजिक दिशा तय करेंगे। वे सभी नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी में एक जैसी क्रिकेट फिलॉसफी और अप्रोच बनाने के लिए कोचिंग टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। अपनी भूमिका के तहत, वे सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, आईएलटी 20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और एमएलसी में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए असिस्टेंट कोच के तौर पर भी काम करेंगे।


नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी वेंकी मैसूर ने कहा, “हमें ‘टेंडो’ का नाइट राइडर्स परिवार में वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारी फिलॉसफी की उनकी गहरी समझ और फ्रेंचाइजी व इंटरनेशनल क्रिकेट का उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही बनाता है। वे नाइट राइडर्स इकोसिस्टम में विकास के अगले चरण को आकार देने में मदद करेंगे।”
अपनी नियुक्ति पर रयान टेन डोशेट ने कहा, “मैं इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ वापस आने को लेकर उत्साहित हूं। यह हमारी ग्लोबल फ्रेंचाइजी की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ काम करने का एक शानदार मौका है, ताकि हम अपनी स्काउटिंग/खिलाड़ी विकास प्रणालियों को मजबूत कर सकें और एक लंबी अवधि की क्रिकेट स्ट्रैटेजी बना सकें।”

GNSU Admission Open 2026


नाइट राइडर्स परिवार के साथ रयान का सफर 2011 में केकेआर के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था और वे आईपीएल 2012 और 2014 में खिताब जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य थे। बाद में, 2022 में वे कोचिंग ग्रुप का अहम हिस्सा बने और 2024 में टीम के तीसरे आईपीएल चैंपियनशिप खिताब के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।